बक्सर: एसपी ने नगर थाना का निरीक्षण कर लंबित मामलों के त्वरित निपटान का निर्देश दिया
Buxar, Buxar | Aug 21, 2026 एसपी शुभम आर्य ने नगर थाना, बक्सर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही थाना में संधारित अभिलेखों, लंबित कांडों से संबंधित संचिकाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की।