नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र में भाभी के भाई ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया, गिरफ्तार
शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी बहन की ननद को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मंझरिया गांव निवासी जावेद आलम के रूप में की गई है। मामले में बगहा के एक गांव की रहने वाली युवती ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि युवती के भाई की शादी आरोपी की बहन के साथ हुई है।