जमुई: स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल में C.S ने किया, डायरिया से रोकथाम को लेकर विभाग लोगों को जागरूक करेगा
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 जिले में डायरिया नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष स्टॉप डायरिया अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उदघाटन मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अमृत किशोर ने किया। साथ ही सिविल सर्जन ने शनिवार की दोपहर 1:00 बजे प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सदर अस्पताल परिसर से रवाना भी किया। जो लोगों को डायरिया से बचाव को लेकर जागरूक करेगी।