जमुई: चांय गांव में खेत से ट्रैक्टर पार करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 6 लोग घायल, 4 घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 चांय गांव में खेत से ट्रैक्टर पार करने के रंजिश में शनिवार की सुबह 9:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तो दूसरे पक्ष से एक युवक यानि कुल 6 लोग घायल हो गए। उसके बाद एक पक्ष से तीन घायलों और दूसरे पक्ष से एक घायल यानि कुल चार लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायलों का इलाज झाझा में ही कराया गया है।