जमुई: के.के.एम कॉलेज जमुई में शिक्षकों के विवाद ने पढ़ाई को बाधित किया, जांच के लिए मुंगेर यूनिवर्सिटी की टीम पहुंची
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 शनिवार कि दोपहर 1 बजे मुंगेर यूनिवर्सिटी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम के.के.एम कॉलेज, जमुई पहुंची। यह टीम कॉलेज में शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद की जांच के लिए भेजी गई थी, जो बीते कुछ दिनों से कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था को बाधित कर रहा है।