जमुई: मंझवे में बकाया पैसा मांगने पर दबंग पड़ोसियों ने पति-पत्नी को किया घायल, घायलों ने SP से न्याय की गुहार लगाई
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 मंझवे गांव में बकाया पैसा मांगने पर दबंग पड़ोसियों ने अरविंद दास और उनकी पत्नी उर्मिला देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद मामले में घायल दोनों पति-पत्नी शनिवार की दोपहर 1:00 बजे समाहरणालय पहुंचे, जहां SP विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की है।