गोह: हथियारा में कला मंच का निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी बकाया भुगतान नहीं मिला
गोह प्रखंड के हथियारा टोला के कॉलोनी स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास बना कला मंच का निर्माण कार्य अक्टूबर 2025 में ही पूर्ण हो चुका है, बावजूद इसके संवेदक को अब तक पूरी राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। मंगलवार को पीड़ित संवेदक बेला गांव निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि यह कला मंच पूर्व विधायक भीम कुमार सिंह की ऐच्छिक निधि से योजना एवं विकास विभाग, मुख्यमंत्री क