💧 दो बूंद जिंदगी की – पोलियो से सुरक्षा की! 💧
📢 अरवल जिले में पल्स पोलियो अभियान नवंबर राउंड 2026 का शुभारंभ, 1,02,918 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य।
📍 अरवल | 22 नवंबर, 2026
जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार आज दिनांक 22 नवंबर, 2026 को सिविल सर्जन, अरवल द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान नवंबर राउंड 2026 का शुभारंभ किया गया।
📅 अभियान की अवधि : 22 से 26 नवंबर, 2026
🎯 लक्ष्य : 0 से 5 वर्ष तक के 1,02,918 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना।
अभियान के सफल संचालन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिले में व्यापक व्यवस्था की गई है।
✅ 255 घर-घर टीकाकरण दल
✅ 40 ट्रांजिट टीमें
✅ 7 मोबाइल टीमें
✅ 89 सुपरवाइजर
✅ 5 डिपो एवं 20 सब-डिपो
अभियान के तहत जिले के सभी पाँच प्रखंडों—अरवल, कलेर, करपी, कुर्था एवं सोनभद्र वंशी सूर्यपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएँगी। साथ ही बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।
जिला प्रशासन, अरवल की अपील 📢
सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक अवश्य पिलवाएँ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
💧 हर बच्चे को पोलियो की खुराक, सुरक्षित बचपन का मजबूत आधार!
🤝 आइए, मिलकर अरवल को पोलियो मुक्त बनाए रखें।
#PulsePolio2026 #दो_बूंद_जिंदगी_की #PolioFreeIndia #स्वस्थ_बचपन #स्वस्थ_अरवल #जिला_प्रशासन_अरवल #Arwal #BiharHealthDepartment
Arwal, Bihar | Nov 22, 2026