🗳️ लोकतंत्र की मजबूती के लिए विशेष पहल, युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर।
📍 अरवल | 22 नवंबर, 2026
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 22 नवंबर, 2026 (रविवार) को जिले के सभी 651 मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस के तहत कैंप का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियाँ प्राप्त की गईं। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं एवं नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष प्रयास किए गए।
✅ प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की पहल।
✅ प्रपत्र-7 के माध्यम से नाम हटाने संबंधी आवेदन।
✅ प्रपत्र-8 के माध्यम से मतदाता सूची की प्रविष्टियों में संशोधन संबंधी आवेदन।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।
🗳️ हर पात्र युवा बने मतदाता, लोकतंत्र में निभाए अपनी भागीदारी।
#जिला_प्रशासन_अरवल #मतदाता_जागरूकता #विशेष_अभियान_दिवस #युवा_मतदाता #VoterAwareness #Arwal #Bihar
1 views | Arwal, Bihar | Nov 22, 2026