सैदपुर: छात्राओं से संवाद कर एसडीएम ने कॉलेज की समस्याएं जानीं, जाली से लेकर मीटिंग हाल तक की उठी मांग
सैदपुर के प्रभारी उप जिलाधिकारी अरुण गिरी ने गुरुवार को सैदपुर नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और वहां छात्राओं के साथ रचनात्मक संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान एसडीएम ने लगभग 1 घंटे तक विद्यालय परिसर में रहकर छात्राओं व अध्यापिकाओं से संवाद किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था व बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।