जमुई: मथुरापुर गांव में मछली चोरी के आरोप को लेकर हुई मारपीट व गोलीबारी में चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jan 14, 2025 मथुरापुर गांव में मंगलवार की शाम 4:00 बजे दबंग पड़ोसियों ने तेज धार हथियार से मारपीट व गोली बारी कर एक ही परिवार के चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उंसके बाद चारों घायलों को देर शाम 5:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक को गोली लगने की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।