जमुई: कल्ला गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा और साली घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 14, 2025 कल्ला गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे कुत्ता को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार जीजा और साली बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।