#बालाघाट
विश्व पर्यावरण दिवस पर लालबर्रा महाविद्यालय में किया गया पौधारोपण
शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान के द्वितीय दिवस के अवसर पर व्यापक स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन बरवा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान महाविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। परिसर में फैले कचरे एवं प्लास्टिक सामग्री को एकत्रित कर उनका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त बनाना तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया।
अभियान को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे, श्री नरेश सौलाखे, श्रीमती भूमेश्वरी ठाकरे, श्रीमती संध्या भलावे, डॉ. आशा कारे, डॉ. आरती विश्वकर्मा, श्री दीपक अहिरवार, श्री यादो राव राजुरकर, श्री व्यंकटरमन नगपुरे, श्रीमती सरिता ऐड़े, श्री रामदयाल मथारे, श्री लकेश गेडाम, श्री पीतम मुरते, श्रीमती वंदना कुर्वे, श्री मिनेष पंचेश्वर, श्री प्रशिक हुमनेकर, श्री निशांत तलवरे तथा विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
#WorldEnvironmentDay #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereducation
3 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026