समाजहित में पुलिस और सामाजिक संगठन का समन्वय होगा और मजबूत
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) की टीम ने आज आदित्यपुर थाना प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात कर मानवाधिकार संरक्षण, अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, नशा उन्मूलन एवं जनजागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में थाना प्रभारी ने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, नाबालिग वाहन चालकों की रोकथाम, साइबर अपराध जागरूकता एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों पर संयुक्त रूप से जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। NHRCCB की टीम ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इन विषयों पर जागरूकता अभियान चलाने की सहमति प्रदान की।
यह पहल समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाने और युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#NHRCCB #HumanRights #CrimeControl #AdityapurPolice #SeraikelaKharsawan #POCSOAwareness #CyberSafety #CyberCrimeAwareness #DrugFreeIndia #YouthAwareness #SocialService #JharkhandNews #PolicePublicPartnership #HumanRightsProtection #PublicAwareness #CommunityPolicing #CrimePrevention #PNAIndiaNews
Dhanwar, Giridih | Jun 7, 2026