🚨 **राजधनवार, गिरिडीह**
छठ महापर्व को लेकर राजधनवार छठ घाट का गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। घाटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती होगी। वहीं, शराब पीकर घाट पर पहुंचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनुप संथालिया सहित छठ पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
**PNA NEWS INDIA | खबरों का दर्पण**