#पटवालस्यूं पट्टी के नालई और तैदुड गांव में अरुणा कुमार ने किया जनसंपर्क, 2027 में कांग्रेस के समर्थन की अपील
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पटवालस्यूं पट्टी के नालई और तैदुड गांव का भ्रमण कर मातृशक्ति एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में समर्थन और सहयोग की अपील की।
अरुणा कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनी और भविष्य में भी क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर साबर सिंह, ग्राम प्रधान नालई कमल नेगी, उपप्रधान प्रियंका देवी, जगदंबा प्रसाद, फूलचंद सिंह, रतन सिंह बिष्ट, भारत, सोकर सिंह, लीला देवी, विमला देवी, सलोनी, यशोदा देवी, पार्वती देवी, कृष्णा देवी, संपत्ति देवी, सरोज देवी, सावित्री देवी, आरती देवी, हेमंती देवी, मीना देवी, स्मृति देवी, रीना देवी, दिगंबर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
जनसंपर्क जारी है, लक्ष्य 2027!
#ArunaKumar #Congress #PauriGarhwal #UttarakhandPolitics #जनसंपर्क #विधानसभाचुनाव2027
Pauri, Garhwal | Nov 20, 2026