कानपुर देहात में झपटमार गैंग का खुलासा!
महिलाओं को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले दो शातिर आरोपियों को शिवली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 26 नवंबर का है, जब सिंहपुर गांव के बाहर खेत की ओर जा रही जय देवी के कानों से बाइक सवार बदमाश झाले छीनकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने 28 नवंबर को कुर्मी निवादा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान नीरज और सोनू निवासी मंगलपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से करीब 25 हजार रुपये कीमत के पीली धातु के दो झाले, 60 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
📍 स्थान: कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
📰 रिपोर्ट: दीपक श्रीवास्तव | Ground Zero News
#KanpurDehat #ShivliPolice #CrimeNews #PoliceAction #GroundZeroNews UttarPradesh
Mathura, Mathura | Nov 28, 2026