कालपी: कदौरा के पण्डौरा गांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने की छापेमारी, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.65 लाख व 9 मोबाइल बरामद
Kalpi, Jalaun | Aug 20, 2026 कदौरा थाना पुलिस ने बीती रात पण्डौरा गांव में जुए के फड़ पर छापेमारी कर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासा कर गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी हैं। जुआरी ट्यूबवेल के बाहर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस ने 1 लाख 65 हजार कैश और 9 मोबाइल फोन और एक पावर बैंक बरामद किया। गिरफ्तार सभी आरोपी हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के निवासी बताए