कानपुर: मंडलायुत्त कार्यालय में ई-रिक्शा संचालन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक, क्यूआर कोड से रूट होंगे निर्धारित
कानपुर में मुख्यमंत्री ने बैठक कर ई रिक्शा को व्यवस्थित करने और जाम से मुक्ति दिलाने के कड़ी निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने प्लानिंग कर काम शुरू कर दिया।सोमवार 2:00 बजे मंडलायुक्त ने ज्वाइन पुलिस कमिश्नर नगर के साथ बैठक कर निर्देश दिए। जिसमें एक लाख ई रिक्शा का वेरीफिकेशन होगा। कलर कोडिंग के आधार पर संचालन किया जाएगा।