कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर कर रहे प्राइवेट प्रैक्टिस, डीएम ने दिए जांच के आदेश, पांच के खिलाफ मिले सबूत
डीएम के आदेश के बाद गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर के विरुद्ध प्राइवेट प्रैक्टिस करने के सबूत मिले हैं।सोमवार दोपहर 1बजे भेजी गई रिपोर्ट में पाया गया कि एक डॉक्टर बर्रा में खुद पैथोलॉजी चलाते हैं,एक डॉक्टर रावतपुर में प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं।एक डॉक्टर का परेड में क्लीनिक है और दो डॉक्टर का निजी क्लिनिक स्वरूप नगर में है।