कानपुर: कल्याणपुर में दबंग ने डॉक्टर की गाड़ी पर फेंका कूड़ा, दी जातिसूचक गालियां, पुलिस में की गई शिकायत
कल्याणपुर में एक दबंग ने मामूली सी बात को लेकर डॉक्टर से अभद्रता की। डॉक्टर की गाड़ी पर कूड़ा फेंका और उनको जातिसूचक गालियां दी। पीड़ित डॉक्टर ने बताया वह अस्पताल में मरीज को देखने गए थे बाहर निकलने पर दबंग ने अभद्रता कर दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने रविवार रात 11:30 बताया तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।