कानपुर: हनुमंत विहार पुलिस ने बंद पड़े मकान व दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार, डीसीपी ने दी जानकारी
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सोमवार दोपहर 1:00 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की रेकी कर बंद पड़े मकान व दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इन शातिर चोरों ने बीते दिनों थाना हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की थी।इसके अतिरिक्त बंद पड़े मकान और वाहन की चोरी की थी।