शाहपुर: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया
Shahpur, Kangra | Oct 14, 2025 मंगलवार को उपमुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया है जिसके माध्यम से अब अनेक जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक व सामाजिक सहायता प्रदान की जा रही है यह समिति क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इस कड़ी में विधायक ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बैग भी वितरण किए हैं।