लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला, वार्ड संख्या 13 में 21 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार की पूर्वाहन 8:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।