सिमडेगा: शहीद के बेटे का हरियाणा क्रिकेट टीम में चयन, सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन ने मां को दी बधाई
सिमडेगा: शहीद जवान विजय सोरंग के बेटे राहुल सोरंग का हरियाणा की अंडर 19 क्रिकेट टीम में सलेक्शन हुआ है। खेल की नगरी सिमडेगा के लिए ये गर्व की बात है। आज उसके पैतृक घर कोचेडेगा में सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन के पदधारी और ग्रामीणों ने उसकी मां विमला देवी को बुधवार को 12 बजे बधाई दी।