सिमडेगा: पेयजल समस्या की जानकारी मिलते ही आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक दिलीप तिर्की पहुँचे कोचेडेगा, कही ये बातें
ग्रामीणों के पेयजल की समस्या की जानकारी मिलते ही आदिवासी कांग्रेस स्टेट कोडिनेटर दिलीप तिर्की गुरुवार को 4 बजे कोचेडेगा पहुंचे। वहां वे ग्रामीणों सहित जलमीनार के मशीन हाउस ऑपरेटर से मिले। जहां ऑपरेटर संतोष इंदवार ने पानी आपूर्ति बंद होने का कारण कंपनी का बंद होना बताते हुए बताया कि उसे भी 07 माह से पेमेंट नहीं मिला है।