सिमडेगा: जोसिमा खाखा: हवा में सब्जी उगाने की तकनीक से जमीन और पानी की कमी होगी दूर
डाक बंगला परिसर में गुरुवार को 3 बजे इंटरनेशन ह्यूमन राईट एंड एंटी क्रप्शन संस्था द्वारा हवा में सब्जी उगाने को लेकर एक दिवसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जोसिमा खाखा को संस्था के पदधारियों ने स्वागत किया।