सिरसागंज: नगर में अवैध पटाखों के कारोबार का खुलासा, सिरसा गेट स्थित एक मकान से 32 पेटी बरामद, करीब ₹5 लाख का माल जब्त
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घनी आबादी में सिरसागेट स्थित एक मकान पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 32 पेटी पटाखे बरामद किए और मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने सिरसरोड स्थित मकान पर कार्रवाई की गई है।