हल्द्वानी के रामलीला मोहल्ले में आशीर्वाद होटल के पास गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, शाम करीब 7 बजे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर युवक की जेब से अजय अग्रवाल, पुत्र लेखराज, निवासी भीम नगर कब्रिस्तान गेट, हल्द्वानी के नाम का आधार कार्ड मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #RamlilaMohalla #Banbhoolpura #NainitalPolice #UttarakhandPolice #DeadBodyFound #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #CrimeNews #LocalNews #HaldwaniUpdate #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #PoliceAction #PublicSafety #CrimeUpdate #HaldwaniCity #UttarakhandUpdates #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews