ईचागढ़: गौरांगकोचा में बस स्टैंड निर्माण में अनियमितता, जिप सदस्य ने काम रुकवाया
ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा में जिला परिषद मद से बन रहे बस स्टैंड,चाहरदिवारी,प्रवेश द्वार,पार्किंग एवं सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है।शिलान्यास के दो माह के अंदर ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे हैं।ईचागढ़ भाग-2 की जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी ने ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार दोपहर 1 बजे निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण।