ईचागढ़ थाना परिसर में रविवार को मारूति नंदन मनोकामना महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि धुमधाम से मनाया गया।मनोकामना शिव मंदिर में रूद्राभिषेक,शिव बारात व शिव विवाह का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया।उद्घाटन के बाद बराणसी के पंडित चन्द्रभान शास्त्री के द्वारा रूद्राभिषेक अनुष्ठान रविवार शाम 6 बजे तक संपन्न कराया गया।