ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पातकुम में श्री श्री नव कुंज महायज्ञ का सोमवार को उद्घाटन के साथ ही शुभारंभ हुआ।वहीं सोमवार दोपहर 1 बजे विधायक सविता महतो ने फीता काट कर उद्घाटन किया।वहीं समिति द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र व राधा कृष्ण का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।पातकुम में विगत पांच वर्षों से नव कुंज का सफल आयोजन होता आया है,और नौ अलग-अलग मंदिरों में एक साथ।