नरवल: महाराजपुर के कन्हैयाखेड़ा में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट,महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से भी की अभद्रता
महाराजपुर के कन्हैयाखेड़ा में दो पक्षों के बीच कूड़ा डालने को लेकर जमकर मारपीट हुई।इस दौरान महिलाओं ने भी लाठी डंडे चलाएं। एसीपी ने जानकारी दी कि महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की है।दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।