"मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान" के तहत नगर निगम खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 220 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
---
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम खंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 220 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
इस दौरान शिविर में 178 मरीजों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा टीबी के 84 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया। शिविर में 131 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच की गई तथा 27 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। मेडिकल बोर्ड द्वारा दो दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सीबीएमओ एन के सेटीया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक ,पैरामेडिकल स्टाफ अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
IEC Cmho khandwa
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 27, 2026