बिजनौर: बिजनौर में हल्दौर की झालू नहर से आदिल और जीशान की लाश बरामद
Bijnor, Bijnor | Apr 18, 2025 बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को समय करीब 6 बजे बिजनौर बारात में शामिल होकर लौट रहे पांच युवक नहर में डूब गए थे। जिसमें तीन युवकों को बचा लिया गया था। जबकि दो युवक आदिल और जीशान गहरे पानी में चले गए थे। आदिल की झालू नहर से रात करीब 2:00 बजे लाश बरामद हुई है। जबकि जीशान की नवादा नहर से सुबह 8 बजे लाश बरामद हुई है।