बिजनौर: बिजनौर के एसआरएस मॉल में सनी देओल के फैन जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप ने 300 लोगों को दिखाई मूवी
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब 12:00 बजे सनी देओल के फैन एवं जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने 300 लोगों को मूवी दिखाई है। जाट समाज के 300 लोग मूवी देखने एसआरएस मॉल पहुंचे जहां पर मूवी देखने के बाद जाट समाज के लोगों ने मूवी को लाजवाब बताया है। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप ने बताया कि वह सनी देओल और बॉबी देओल के बहुत बड़े फैन हैं।