बिजनौर: कस्बा झालू में नहर में नहाते समय पांच युवक डूबे, दो लापता, तीन की बचाई गई जान
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2025 आज बृहस्पतिवार को समय करीब 6:00 हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झांलू में नहर में नहाते समय पांच युवक डूब गए शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को तो बचा लिया जबकि दो युवक गायब बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। डूबने वाले सभी लोग धामपुर से बिजनौर बारात में आए थे। लौटते वक्त रास्ते में नहाने लगे जब यह हादसा हुआ फिलहाल गायब दोनों युवकों की तलाश जारी है।