बिजनौर: नूरपुर के गांव कुंडा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2025 बिजनौर में आज बृहस्पतिवार को समय करीब सुबह 11 नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडा में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दानिश नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस ने स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दानिश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।