बगोदर: बगोदर ईलाके में 15 दिनों से हाथियों का उत्पात जारी, किसानों की फसलें बर्बाद
बगोदर वन प्रक्षेत्र में 15 दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है।जंगली हाथियों ने अटका लक्षीबागी,गैडा,दोंदलो,पथलडीहा,बेको,पोचरी,पोखरिया के बाद खेतको में जमकर उत्पात मचाया है।बताया जाता है 25 हाथियो की झुंड बगोदर ईलाके विचरण कर रहा है,जिसमें हाथियों की झुंड पोखरिया की ओर से खेतको की प्रवेश कर गया,जहां दर्जनो किसानो के धान,मकई की फसलो को रौंद कर बर्बाद कर दिया।