पंचदेवरी: पंचदेवरी के सरकारी स्कूलों में खेल और नई तकनीक ला रहे बदलाव
पंचदेवरी प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। शिक्षक बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए नई-नई तकनीकों के साथ खेल विधि का भी सहारा ले रहे हैं। कक्षा में रोचक गतिविधियों, खेल और विभिन्न तकनीकों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने के साथ विद्यालय में उनकी उप