पंचदेवरी: पंचदेवरी प्रखंड के भृंगीचक में भव्य कलशयात्रा के साथ श्री सीताराम महायज्ञ शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पंचदेवरी प्रखंड के भृंगीचक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को दोपहर 12 30 बजे से श्री सीताराम महायज्ञ भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ। 51 सौ कन्याओं ने कलश उठाए, वहीं हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन प्रवचन देंगे, जबकि अयोध्या धाम की रामलीला मंडली मंचन करेगी। इलाका भक्तिमय हो उठा