प्रतापगढ़: तंबूरा नाले के समीप तीवीपुर गांव में एक साथ दो विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत
प्रतापगढ़ जनपद के तीवीपुर गांव में बुधवार की सुबह कन्हैया लाल वर्मा तंबूरा नाले के पास स्थित अपने खेत में सरसों देखने खेत की तरफ गए थे। सरसों के खेत में देखा तो दो विशाल काय अजगर एक साथ घूम रहे थे। शोर पर गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे बुजुर्ग सहित सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण अजगर को पकड़ने का प्रयास करने लगे ।