कोंडागांव: ग्राम कारसिंग में बाइक की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कारसिंग में आज एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें कारसिंग आश्रम छात्रावास में पहली कक्षा में पढ़ने वाला 5वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। बोरगांव निवासी घायल बालक साहिल कोर्राम के पिता सुखलाल कोर्राम ने बताया कि वह अपने बेटे को आज आश्रम से घर लेने आया हुआ था उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी।