कोंडागांव: जिला कराटे संघ द्वारा कोंडागांव में टेक्निकल सेमिनार का किया गया आयोजन, विधायक एवं जिला खेल अधिकारी हुए शामिल
जिला मुख्यालय कोंडागांव में 7 जुलाई को जिला कराटे संघ द्वारा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक लता उसेंडी एवं विशिष्ट स्थिति के रूप में जिला खेल अधिकारी सुधा कुमार शामिल हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधायक एवम खेल अधिकारी द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।