कोंडागांव: उत्तर प्रदेश के न्यायिक कर्मचारियों के मांगों का छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव ने किया समर्थन
उत्तर प्रदेश के न्यायिक कर्मचारीयों द्वारा वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार मांग की जा रही है। छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्य के सभी जिला मुख्यालय में उनकी मांगों का समर्थन किया जा रहा है। वहीं आज 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ जिला कोंडागांव ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कोंडागांव मे प्रार्थना सभा का आयोजन किया।