कोंडागांव: केशकाल में कक्षा 10 वी लापता हुई दो छात्राओ को पुलिस ने किया सकुशल बरामद,कर रहे हैं पुछताछ
केशकाल थाना क्षेत्र के सुरडोंगर स्कूल में कल शुक्रवार को कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली दो छात्राएं गायब हो गए थे,परिजनों ने देर रात केशकाल थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाये थे। पुलिस द्वारा लापता छात्राओं की खोजबीन करते हुए आज शनिवार को दोनो छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस दोनो छात्राओ को थाने में लाकर दोनो पूछताछ कर रही हैं ।