कोंडागांव: प्रशासन की सुदृढ़ीकरण हेतु कोंडागांव राजस्व अधिकारियों की जिला कार्यालय में हुई जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
जिला कार्यालय में आयोजित राजस्व विभाग की जिलास्तरीय कार्यशाला में अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने कहा कि आम जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें और सतत संपर्क रख कर उनकी समस्याओं को निराकरण करने के लिए प्रयास करें उन्होंने कहा कि भूमि प्रबंधन का कार्य राजस्व विभाग का है इसलिए भू अभिलेख का नियमित तौर पर दुरुस्तीकरण करने सहित समुचित संधारण करें।