कोंडागांव: चिखलपुटी पेट्रोल पंप के पास NH-30 में दो बाईकों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, हादसे में बाल बाल बचे बाइक सवार
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखलपुटी स्थित पेट्रोल पंप के पास NH30 में आज दोपहर दो बाइकों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। वहीं हादसे का वीडियो एक कार सवार व्यक्ति के द्वारा बनाया गया है। बताया जा रहा है हादसे में एक मासूम बालक मामूली रूप से घायल हुआ है।वहीं दोनों बाइक चालक हादसे में बाल बाल बच गए हैं।2024 में 130 से अधिक सड़क दुर्घटना हो चुकी है।