मैट्रिमोनियल एप पर प्यार का झांसा: शादी के नाम पर युवती का शारीरिक शोषण, 3 लाख की ठगी...
ग्वालियर में जीवनसाथी की तलाश कर रही एक युवती को मैट्रिमोनियल एप के जरिए जाल में फंसाकर शोषण और लाखों की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सितंबर में एप के माध्यम से पिपरिया निवासी संतोष पटेल से संपर्क में आई युवती को आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले ग्वालियर और फिर भोपाल के होटलों में बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद भाई की बीमारी और अन्य मजबूरियों का बहाना बनाकर आरोपी ने युवती से ऑनलाइन करीब 3 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़िता ने शादी और रकम वापसी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार करते हुए अपना मोबाइल बंद कर लिया। भोपाल में दर्ज हुई जीरो एफआईआर की केस डायरी मिलने के बाद अब ग्वालियर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।