पोलायकलां: अकोदिया में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, किसानों के चेहरे खिले, 1 इंच वर्षा दर्ज, 8 सितंबर तक बारिश की संभावना
अकोदिया गुरुवार देर शाम से शुक्रवार शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार 1 इंच बारिश दर्ज हुई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 697 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए और उमस से राहत मिली। मदाना 33 केवी केंद्र परिसर में पानी भर गया। आगामी दिनों में बारिश के आसार है।